biodatamaker
✕

एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर लगाया था किस करने की कोशिश का आरोप, फिल्ममेकर ने तोड़ी चुप्पी

Updated: सोमवार, 29 सितम्बर 2025 (14:46 IST)
'गंदी बात' और 'जूली' जैसी एडल्ट सीरीज में काम कर चुकीं एक एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्ममेकर सुभाष घई पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि होटल के एक कमरे में उन्होंने उनको होंठों पर चूमने की कोशिश की थी। उस समय वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ थीं, जो घई का मैनेजर भी था। 
 
वहीं अब एक्ट्रेस के आरोपों पर सुभाई घई ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि नए लोगों से मिलना डरावना है। सुभाष घई ने अपने ऊपर लगे इल्जाम को बेबुनियाद बताते हुए अपने करियर पर लगने वाले दाग के डर को भी जताया है।
 
सुभाष घई ने अपने घर के गार्डन की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, हालांकि, अगर कोई बच्चा आपके पास मदद के लिए आता है तो सीनियर एक्सपर्ट की ड्यूटी है कि वो उसे अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ने में मदद करे और उसे गाइडेंस दे। लेकिन आजकल अनजान लोगों से मिलना डरावना लगता है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SG (@subhashghai1)

उन्होंने लिखा, जहां वो प्रमोशन के लिए सही या गलत बयानों के साथ सोशल मीडिया पर दिखना चाहते हैं। जैसा कि मैं आजकल सुन रहा हूं, ईश्वर उनका भला करे। एक सम्मानजनक करियर बनाने के लिए म्यूचुअल रिस्पेक्ट सबसे जरूरी है।
 
बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने 'गलाटा इंडिया' को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह उनके मैनेजर को डेट कर रही थीं। उस शाम की शुरुआत बिल्कुल नॉर्मल थी। उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें घई के घर ले जाकर रेड वाइन ऑफर की। बातचीत के बीच अचानक डायरेक्टर उनकी तारीफें करने लगे। उन्होंने कहा- 'तुम्हारी स्माइल बहुत खूबसूरत है... तुम बहुत सेक्सी लगती हो... तुम्हारा बड़ा नाम होगा बॉलीवुड में... जब तुम हंसती हो तो बहुत प्यारी लगती हो।' 
 
नेहल ने कहा था कि शुरुआत में लगा मोटिवेट कर रहे हैं, लेकिन बातें धीरे-धीरे अजीब लगने लगीं। उन्होंने मुझे बालकनी से बाहर का नजारा दिखाने बुलाया। मैं असहज हो गई और वापस अंदर चली गई। फिर मैं वॉशरूम गई। जैसे ही बाहर निकली, सुभाष जी कमरे में आ गए। वो सीधे मेरी तरफ बढ़े। वह इतने करीब आ गए कि उनके होंठ मेरे गाल को छू गए। उस पल मुझे लगा वो लिप्स पर किस करने वाले थे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख