Bigg Boss 19 : हलवे को लेकर भिड़े नेहल और बसीर अली, हुई जमकर धक्का-मुक्की
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नेहल चुडासमा और बसीर अली के बीच हाईवोल्टेज लड़ाई देखने को मिल रही है।
नेहल और बसीर के बीच हलवे को लेकर लड़ाई हो गई। प्रोमों में बसीर, नेहल पर चिल्लाते दिख रहे हैं। बसीर अपने लिए एक कटोरी हलवा फ्रिज में छुपा देते हैं। ये देखकर नेहल और कुनिका शॉक्ड हो जाती हैं। नेहल घर की कैप्टर फरहाना से कहती हैं, जिसना हलवा तान्या के लिए बना है उतना बसीर ने रखा है अपने लिए।
इसपर बसीर चिल्लाते हुए कहते हैं, मैं निकालकर अभी देता हूं। इसमें कोई मरने वाली बात नहीं है। फिण नेहल भड़कते हुए कहती हैं, 'क्या मतलब है तुम्हारा कि मर रही है? तू मर।'
इसके बाद बसीर गुस्से से आगबबूला हो जाते हैं और नेहल को कहते हैं, 'बकवास मत कर, चुप कर।' जवाब में नेहल कहती हैं, 'चू चोर है।' इसके बाद बसीर और नेहल के बीच बहसबाजी से शुरू हुई बात धक्का-मुक्की पर पहुंच जाती है। बाकी घरवाले दोनों को समझाने की कोशिश करते हैं।

