Hanuman Chalisa
✕

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले राजकुमार राव की स्ट्रगल की कहानी, खाने के पैसे नहीं रहते थे तब

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (18:22 IST)
राजकुमार राव ने बॉलीवुड में अपनी जो पहचान बनाई है, वो वाकई मुश्किल है। 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्मों से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने वाले राजकुमार आज इंटरनेशनल लेवल पर सिलेक्ट होने वाली फिल्मों में लीड रोल निभाते हैं। उनकी कई उपलब्धियां उनकी मेहनत बयां करती हैं। राजकुमार राव ने हाल ही में अपने बॉलीवुड में आने से पहले स्ट्रगल की कहानी बयां की।
 
हाल ही में राजकुमार राव ने अपने पुराने दिनों की कहानी बयां की। राजकुमार राव ने बताया कि जब वे मुंबई काम की तलाश में आए थे, तब उन्हें छोटे-मोटे विज्ञापन मिल जाते थे जिसमें कई लोगों में मैं 10वां लड़का होता था। उनमें से कई विज्ञापन दर्शकों को याद भी नहीं होंगे। इस तरह से वे करीब 10 हजार रुपए महीना कमा लेते थे। लेकिन फिर भी कई दिन ऐसे थे, जब उनके पास कुछ नहीं होता था।
 
राजकुमार राव ने आगे बताया कि उन दिनों मैं अपने दोस्तों का खाना शेयर करता था। मैं हर वक्त ऑडिशंस के लिए इधर-उधर भटकता रहता था। मेरे पास कोई प्लान बी नहीं था। मैं ढेरों अस्सिटेंट डायरेक्टर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स से मुलाकात करता था। ऑडिशन लेने वाले लोग मुझे छोटे-छोटे रोल दे देते थे और मैं उन्हें बड़े रोल के लिए मनाने की कोशिश करता था, लेकिन कोई मानता नहीं था। फिर भी मुझे भरोसा था कि कोई न कोई मेरा टैलेंट जरूर परखेगा।
 
राजकुमार राव, शाहरुख खान को अपना रोल मॉडल मानते थे। उन्होंने कहा कि जब मैं बड़ा हो रहा था, तो शाहरुख से बेहद प्रभावित था। मैं उनके पोस्टर्स को देखता रहता था और कई बार सोचता था कि अगर शाहरुख जैसा इंडस्ट्री से बाहर का एक्टर आकर बॉलीवुड पर राज कर सकता है तो शायद मेरे लिए भी उम्मीद की किरण तो है। मुझे आज भी याद है कि किस तरह मैं अतुल मोंगिया से लगातार पूछता रहा था, जब तक कि उन्होंने मुझे 'लव, सेक्स और धोखा' के ऑडिशन के लिए नहीं बुला लिया। मैंने 3-4 टेस्ट दिए। एक हफ्ता निकल गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया और फिर वो दिन भी आया, जब मेरे अब तक किए हुए स्ट्रगल का नतीजा मुझे मिला।

ALSO READ: इसलिए जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते' को रिलीज किया अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के सामने
 
राजकुमार ने उस दिन की खुशी बयां करते हुए बताया कि मैं घर पर अकेला था, जब मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अहम फोन आया। वो शब्द थे- 'हो गया है... यू गॉट द फिल्म।' मैं अपने घुटनों पर गिर गया। सबसे पहले मम्मी को फोन किया। फिल्म रिलीज हुई और मुझे बहुत प्यार मिला, लेकिन मेरे लिए और भी ज्यादा खास पल आया, जब 'क्वीन' रिलीज हुई। मैं महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहा था। मैंने सुना कि शाहरुख खान सर भी वहीं शूटिंग कर रहे हैं। मुझे लगा कि मेरे पास मौका है, मैं उनसे मिल सकता हूं। मैंने उन्हें एक मैसेज भेजा। मुझे नहीं लगा था कि वो मुझे जानते हैं लेकिन उन्होंने मुझे बुलाया और वे मेरे बारे में सब कुछ जानते थे। उन्होंने मुझे काफी स्पेशल फील कराया। मैं तो पहले से ही उनका फैन था लेकिन उस दिन मैं उनका और भी बड़ा फैन बन गया।
 
राजकुमार राव की ये स्ट्रगल की कहानी बहुत लंबी है। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिल्मों में शानदार काम किया। 'क्वीन', 'सिटीलाइट्स', 'बरेली की बर्फी', 'शादी में जरूर आना', 'न्यूटन' जैसी फिल्मों में उन्होंने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता है। हाल ही में उनकी फिल्म 'फन्ने खां' भी रिलीज हुई और वे जल्द ही फिल्म 'स्त्री' में नजर आने वाले हैं।

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख