biodatamaker
✕

इसलिए जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते' को रिलीज किया अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के सामने

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (18:02 IST)
बॉलीवुड के 'माचोमैन' जॉन अब्राहम फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ मनोज वाजपेयी और आयशा शर्मा भी होंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भी रिलीज होने वाली है।
 
यानी कि जॉन और अक्षय के बीच क्लेश होने वाला है और यह काफी जबर्दस्त होगा। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब दोनों बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे। ऐसे में जॉन ने कहा है कि उनकी और अक्षय कुमार के बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है।
 
जॉन अब्राहम ने कहा कि 15 अगस्त एक लंबा वीकेंड है, लोगों की छुट्टी होती है लिहाजा अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से क्लेश होने के बावजूद 'सत्यमेव जयते' को बॉक्स ऑफिस फायदा ही होगा। यदि हम फिल्म को एक हफ्ता भी आगे करते हैं और सोलो रिलीज करते हैं, तो भी फिल्म का बिजनेस कहीं न कहीं प्रभावित होगा। छुट्टी के दिन फिल्म रिलीज करना हर लिहाज से फायदेमंद है।
 
साथ ही जॉन ने कहा कि अक्षय कुमार बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और वे मुझसे काफी सीनियर हैं। मैं चाहता हूं कि उनकी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो और वे भी मेरी फिल्म के लिए ऐसा ही चाहते हैं। दोनों फिल्मों के बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख