dharma sangrah
✕

एसएस राजामौली ने प्रभास के बारे में कही थी यह बात, सही हो रही साबित

Updated: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (13:30 IST)
पैन- इंडिया स्टार प्रभास का फैंडम पिछले कुछ वर्षों में दस गुना बढ़ गया है और ग्लोबल फैंडम, जो किसी से पीछे नहीं है, यही कारण था कि बाहुबली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। भले ही उनके पास इस वक़्त 4 पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स है और यह सब उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता का अंजाम है।

 
ऐसे में, एसएस राजामौली द्वारा बाहुबली के दिनों में अपने सबसे शानदार सहयोगी के डिटरमिनेशन पर किया गया कमेंट आज भी सही साबित हो रहा है। एसएस राजामौली के प्रभास के बारे में एक कमेंट करते हुए कहा था कि, प्रभास के पास लगातार तीन हिट थी और निर्माता मोटी रकम के साथ उनके पीछे भागते रहे लेकिन उन्होंने केवल बाहुबली पर ध्यान केंद्रित किया।
 
इससे पता चलता है कि वह अपने काम के लिए कितना प्रतिबद्ध थे, परिणामस्वरूप यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी हिट थी। केवल अभिनेता ही जानते है कि वह 4-5 वर्षों के लिए कैसे बाहुबली पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे और अन्य ऑफर्स को अपने हाथ से जाने दिया, जो क्राफ्ट के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है।
 
प्रभास ने अपने किरदार के लिए जी-जान लगा दी और जब तक ऐतिहासिक फिल्म बनाई जा रही थी उन्होंने किसी अन्य काम के लिए हामी नहीं भरी थी। अब भी 4 पैन-इंडिया फिल्मों को फाइनल करने के बाद, उनके पास ऑफर्स की कमी नहीं है।
 
इंडस्ट्री में एक बहुत ही बैंकेबल नाम, प्रभास के लिए लॉकडाउन काफी व्यस्त था क्योंकि उनके पास पढ़ने के लिए बहुत सारी स्क्रिप्ट थी और फिल्मों की बैक टू बैक घोषणा ने निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों को प्रफुल्लित कर दिया होगा।
 
आदिपुरुष, राधेश्याम, सलार और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म के साथ, प्रभास की पाइपलाइन में यह 4 पैन- इंडिया फिल्में है। वह अपनी आगामी परियोजनाओं जैसे कि मायथोलॉजी, रोमांटिक ड्रामा, साइंटिफिक और सालार के अज्ञात जॉनर फिल्मों में अभिनय करेंगे।

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख