sundarkand

श्रीदेवी के फैंस को शाहरुख खान की 'ज़ीरो' में मिलेगा सरप्राइज़

Updated: मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (17:20 IST)
श्रीदेवी की इस वर्ष फरवरी में दुबई में बाथटब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके फैंस अभी तक सदमे में हैं। श्रीदेवी ने अपनी मृत्यु के पहले शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' की शूटिंग पिछले वर्ष ही की थी। वे इस फिल्म के एक गाने में बतौर मेहमान कलाकार नजर आएंगी। 
 
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म 'ज़ीरो' में कई अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। इनमें काजोल, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी आदि शामिल हैं। श्रीदेवी को भी जब इसके लिए सम्पर्क किया गया तो वे फौरन राजी हो गईं। तब किसे पता था कि यह श्रीदेवी की आखिरी फिल्म होगी। 
 
21 दिसम्बर 2018 को यह फिल्म रिलीज हो रही है। रिलीज के पहले श्रीदेवी की कोई झलक नहीं दिखाई जाएगी। न ही उनके लुक या रोल के बारे में किसी तरह की बात होगी। शाहरुख खान चाहते हैं कि उनके फैंस को 'ज़ीरो' देखते समय सरप्राइज़ मिले। वे बड़े परदे पर आखिरी बार श्रीदेवी को देखें। 
 
फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुका है और दर्शकों को यह पसंद आया है। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं जबकि सलमान खान भी एक गाने में नजर आएंगे। शाहरुख ने फिल्म में एक बौने का किरदार निभाया है। अपने करियर में पहली बार वे इस तरह का रोल निभा रहे हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म पहले सलमान को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया। 

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख