Daily Horoscope
✕

Spider-Man 3 में होगा जबरदस्त धमाका, एक साथ नजर आएंगे तीनों पीटर पार्कर!

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (19:36 IST)
‘स्पाइडर मैन 3’ को लेकर काफी समय से चर्चा है। यह फिल्म टॉम होलैंड स्टारर Spider-Man: Far From Home का सीक्वल है। स्पाइडर मैन के किरदार में अब तक 3 अलग-अलग एक्टर नजर आ चुके हैं। सभी को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। हर कोई पुराने ‘स्पाइडर मैन’ को भी दोबारा देखना चाहता है। अब सभी की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। खबरों की मानें तो पुराने ‘स्पाइडर मैन’ फिल्मों के पीटर पार्कर यानि एंड्रयू गारफील्ड, टोबी मैग्वायर इस फिल्म में एंट्री मार सकते हैं।

पहले खबरें थीं कि फिल्म में अल्फ्रेड मोलिना डॉ. ऑक्टोपस के तौर पर वापसी करेंगे लेकिन अब आ रही खबरों में कई नाम और जुड़ गए हैं। इस फिल्म में किर्स्टन डंस्ट, मैरी जेन के तौर पर और इसके अलावा एंड्रयू गारफील्ड भी फिल्म में वापसी करते नजर आएंगे। खबरें ऐसी भी हैं कि अगर सोनी और मार्वल में सहमति बन जाती है तो फिल्म में पहले स्पाइडर मैन यानि एक्टर टोबी मैग्वायर भी नजर आ सकते हैं।

मैग्वायर ने साल 2002 में आई ‘स्पाइडर मैन’ और साल 2004 में आई ‘स्पाइडर मैन 2’ में पीटर पार्कर का किरदार निभाया था। गारफील्ड साल 2012 में आई ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन’ और साल 2014 की ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन 2’ में पीटर पार्कर का रोल किया था।

वहीं, अल्फ्रेड मोलिना फिर से डॉक्टर ऑक्टोपस के तौर पर वापसी करेंगे। उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म ‘स्पाइडर मैन 2’ में यही रोल किया था।
 
अगर सब सही रहा तो यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर यानी 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show comments

किंग फिल्म पर बवाल! क्या बैन होगी SRK की फिल्म? दीपिका की ड्रेस पर भड़के MLA रवि नेगी!

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, हाथों में हाथ डालकर दिए रोमांटिक पोज

इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल के मेनस्टेज पर गूंजेगी पंजाबी बीट्स, स्टीव आओकी के साथ इतिहास रचेंगे गुरु रंधावा

रामायण में रावण के सोने के सिंहासन पर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, शूर्पणखा के रथ पर भी खर्च हुए करोड़ों

4000 करोड़ की 'रामायण' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख