biodatamaker
✕

साउथ के दिग्गज अभिनेता इनोसेंट का निधन, 700 फिल्मों में किया था काम

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2023 (10:46 IST)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता इनोसेंट का निधन हो गया है। वह 75 साल के थे। इनोसेंट 3 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि वह कोरोना से संक्रमित होने के बाद निमोनिया से भी ग्रसित हो गए थे। इस वजहस से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान इनोसेंट के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 

 
इनोसेंट इससे पहले दो बार कैंसर से जंग लड़ चुके थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इनोसेंट के पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह एनार्कुलम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम ले जाया गया है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक स्थान इरिंगलाक्कुडा ले जाया जाएगा, जहां शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
इनोसेंट मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के हास्य और चरित्र अभिनेता थे। उन्होंने लगभग 700 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा सांसद भी रह चुके थे। इनोसेंट ने साल 2014 में माकपा उम्मीदवार के रूप में चालाकुडी लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। 
 
इनोसेंट ने 1972 में फिल्म Nrityashala से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह आखिरी बार फिल्म 'कदूवा' में नजर आए थे। इनोसेंट एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी एक्टर्स (एएमएमए) के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने 18 साल तक एएमएमए का नेतृत्व किया। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख