dharma sangrah
✕

अपनी बायोपिक में इस सुपरस्टार को देखना चाहते हैं सौरव गांगुली!

Updated: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (17:04 IST)
सिनेमा जगत में आज कल बायोपिक का चलन है। पिछले कुछ सालों में मिल्खा सिंह से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और मैरीकॉम से लेकर सायना नेहवाल तक के ऊपर बायोपिक बन चुकी है। बड़े पर्दे पर खिलाड़ियों की कहानी और संघर्ष को बायोपिक के जरिए दर्शकों के बीच पहुंचाया जाता है। 

 
अब बायोपिक की इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में लव फिल्म्स ने सौरव गांगुली पर एक बायोपिक फिल्म की घोषणा की है। इस बायोपिक की घोषणा के बाद से ही फैस यह जानने के लिए एक्साइटेड है कि आखिर कौन सा एक्टर पर्दे पर सौरव गांगुली का रोल निभाएंगा।
 
इस फिल्म के लीड एक्टर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। लेकिन एक शो के दौरान सौरव गांगुली ने बताया था कि वह किस एक्टर को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं। सौरव गांगुली ने कहा था कि मुझे रितिक रोशन बहुत पसंद है। 
 
अपनी बायोपिक के बारे में सौरव गांगुली ने ट्वीट करके जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'क्रिकेट मेरा जीवन रहा है। इसने मुझे आत्म विश्वास दिया है। और काबिलियत दी है जिसके कारण मैं अपने सिर ऊंचा करके आगे बढ़ सकता हूं। ऐसा सफर जिसे याद किया जा सके। इस बात से खुश हूं कि लव फिल्म मेरे सफर पर बायोपिक बनाएगी और इसे बड़ी स्क्रीन पर लेकर आएगी।
 
एक क्रिकेटर के रूप में 90 के दशक से लेकर वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष होने तक, गांगुली को अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ-साथ उनके विवादास्पद रवैये के लिए समान रूप से जाना जाता है। उनका जीवन भारतीय क्रिकेट में सबसे आकर्षक ड्रामा और बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए समान रूप से रोमांचक वॉच है। इस बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख