ramcharitmanas

सूर्यवंशी और 83 की रिलीज डेट जनवरी में होगी फिक्स

Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (17:36 IST)
कोरोनाकाल के कारण कई फिल्मों का प्रदर्शन अधर में लटक गया। ज्यादातर फिल्म निर्माताओं ने परिस्थिति सही होने का इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा। ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच कर कम मुनाफे में ही वे यह सोच कर संतुष्ट हो गए कि जो मिला वही सही। लेकिन दो बड़ी फिल्म के निर्माता अभी भी परिस्थिति सही होने का इंतजार कर रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट की सूर्यवंशी और 83 की रिलीज अटकी हुई है। 
 
सूर्यवंशी को रोहित शेट्टी ने बनाया है जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे दमदार सितारे हैं। अजय देवगन और रणवीर सिंह भी क्रमश: सिंघम और सिम्बा वाले रोल में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने भी धमाल मचा दिया था। यह फिल्म मार्च 2020 में रिलीज होनी थी। 
 
83 को कबीर खान ने निर्देशित किया है। 1983 में क्रिकेट का विश्वकप जीतने वाली टीम की कहानी इसमें दिखाई गई है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा कई प्रतिभाशाली कलाकार इस फिल्म में है। यह मूवी अप्रैल 2020 में रिलीज होनी थी। 
 
परिस्थितियों का सही इंतजार करते-करते नौ से दस महीने हो गए हैं, लेकिन अभी भी रोशनी की किरण नजर नहीं आ रही है। फिल्म के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि वे जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में यह तय करेंगे कि फिल्मों को कब रिलीज करना है। तब वे रिलीज डेट अनाउंस करेंगे। 
 
ऐसा नहीं है कि इन फिल्म वालों पर ओटीटी प्लेटफॉर्म वालों ने डोरे नहीं डाले हैं, लेकिन अब तक ये निर्माता टस से मस नहीं हुए हैं। लेकिन कब तक वे भी आखिर इंतजार करेंगे। संभव है कि यदि ऐसी स्थिति ही सिनेमाघर की बनी रही तो ये फिल्में भी ओटीटी के जरिये देखने को मिले। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख