sundarkand
✕

सोनू सूद पटना के शख्स को भेज रहे हैं Remdesivir इंजेक्शन

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (12:12 IST)
सोनू सूद इस समय कोरोना से संक्रमित हैं। आइसोलेटेड हैं, लेकिन मदद का सिलसिला जारी है। सोनू सूद का कहना है कि कोरोना में आप खुद की मदद खुद ही कर सकते हैं। दूसरे आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। आपको मानसिक शक्ति मजबूत रखना होगी तभी आप यह जंग जीत सकते हैं। 
 
सोनू बीमार हैं, लेकिन उन्होंने इस बात का पूरा इंतजाम कर रखा है कि लोगों की मदद किसी तरह भी रूके नहीं। वे लगातार काम कर रहे हैं और मसीहा बन कर असहाय लोगों की यथासंभव सहायता कर रहे हैं। 


 
सोनू सूद को पटना के दानिश अख्तर सैफी का ट्वीट मिला। उसमें लिखा था- भाईजान, पटना में Remdesivir इंजेक्शन की आवश्यकता है। तीन दिन से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कहीं नहीं मिला। 
 
सोनू ने तुरंत जवाब दिया- कोशिश खत्म भाई। आज आप को Remdesivir इंजेक्शन मिल जाएंगे। सोनू सूद ने कई लोगों को यह इंजेक्शन भिजवाया है जो इन दिनों बाजार में मुश्किल से मिल रहा है। 
 
वाकई सोनू ने एक साल में अपना कद इतना ऊंचा कर लिया है कि तमाम सितारे उनके आगे बौने नजर आते हैं। 

Show comments

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख