dharma sangrah
✕

शाहरुख खान को लेकर अनाउंस हुई थी 'मि. डॉन' जो कभी नहीं बन सकी

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (17:01 IST)
यह बात उन दिनों की है जब शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की थी। शाहरुख खान स्टारडम की सीढ़ी चढ़ रहे थे, लेकिन 'बाजीगर' की सफलता से उन्होंने ऊंची छलांग लगा दी। 
 
इस फिल्म में शाहरुख का रोल थोड़ा निगेटिव शेड लिए था। फिल्म की एक हीरोइन को वे बिल्डिंग से नीचे फेंक देते हैं। आमतौर पर हीरो उस दौर की फिल्मों में ऐसे काम नहीं करते थे, लेकिन शाहरुख ने जोखिम उठाया और इसका उन्हें मीठा फल भी मिला। 
 
'बाजीगर' का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। जैसा कि आमतौर पर बॉलीवुड में होता है कि जैसे ही कोई फिल्म कामयाबी हासिल करती है फौरन फिल्म के हीरो और डायरेक्टर साथ में दूसरी फिल्म की तैयारी शुरू कर देते हैं। सफलता को वे भुनाने में पीछे नहीं रहना चाहते। 
 
शाहरुख को लेकर अब्बास-मस्तान ने 'मि. डॉन' नामक फिल्म प्लान कर ली, लेकिन यह फिल्म घोषणा से आगे ही नहीं बढ़ पाई। ऐसे कई आइडिये सिर्फ आइडिये के रूप में ही दफन हो जाते हैं। फिल्म का आकार नहीं ले पाते हैं। वही हश्र 'मि. डॉन' का भी हुआ। 
 
शाहरुख और अब्बास-मस्तान ने बाद में बादशाह फिल्म साथ की जो बाजीगर जैसी सफलता को नहीं दो हरा पाई। दूसरी ओर शाहरुख की डॉन बनने की तमन्ना को पूरा किया फरहान अख्तर ने। फरहान ने अमिताभ बच्चन की 'डॉन' का रीमेक बनाया तो शाहरुख को लीड रोल में चुना। 
 
डॉन के बाद डॉन 2 भी शाहरुख नजर आए। डॉन 3 की चर्चा भी लंबे समय से है। डॉन 2 को मिले फीके रिस्पांस के कारण शायद निर्माता असमंजस में हैं कि डॉन सीरिज को आगे बढ़ाए या नहीं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख