Hanuman Chalisa
✕

सोनू सूद की एक और नेक पहल, घुटने की बीमारी से जूझ रहे लोगों का कराएंगे इलाज

Updated: रविवार, 18 दिसंबर 2022 (16:54 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेक कामों की वजह से फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। कोरोनाकाल से शुरू हुआ सोनू सूद के लोगों को मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं अब सोनू सूद ने एक और नई पहल शुरू की है।

 
सोनू सूद के चैरिटी संस्थान 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' ने घुटने की बीमारी से पीड़ित रोगियों की मदद करने के लिए 'कदम बढ़ाए जा' अभियान शुरू किया है, जिसके तहत वह ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी से जूझ रहे मरीजों का इलाज कराने में उनकी मदद करेंगे।
 
सोनू सूद ने बताया कि 50 साल की उम्र के बाद से ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी लोगों के बीच बेहद कॉमन हो जाती है। गंभीर मामलों में रोगी को दर्द से राहत देने के लिए टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत होती है। जिसे सभी लोग अफोर्ड नहीं कर सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि सूद चैरिटी फाउंडेशन की मुहिम के जरिए हम ऐसे जरूरतमंद मरीजों को मदद पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिससे उनकी जिंदगी पहले जैसी हो सके। जब मैं अपने बच्चों को चलना सिखाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को खुद चलने में असमर्थ देखता हूं तो मुझे बहुत तकलीफ होती है। मुझे यह समझ नहीं आता कि लोग अपने माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता क्यों नहीं करते हैं। 
 
सोनू सूद ने कहा, हमारा समाज बुजुर्गों के लिए क्यों कुछ भी नहीं करता है। मैं इस अभियान के साथ इस अंतर को खत्म करना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता कि कोई बुजुर्ग इलाज करवाने में अक्षम हो।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख