dharma sangrah

सोनू सूद का गाना 'साथ क्या निभाओगे' हुआ रिलीज, सोनू किसान और पुलिस ऑफिसर के किरदार में आए नजर

Updated: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (14:59 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का नया गाना 'साथ क्या निभाओगे' रिलीज हो गया है। गाने में सोनू सूद के साथ निधि अग्रवाल नजर आ रही हैं। इस गाने को अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ ने आवाज दी है।

 
90 के दशक की यादों को ताजा करते हुए यह गाना दर्शकों के सामने एक नए रूप में आज रिलीज़ किया गया। गाने का निर्देशन फराह खान ने किया है। पंजाब की हरियाली में फिल्माए गए इस गाने में प्यार की कशिश और शिकवे-शिकायतें हैं। गाने में सोनू सूद एक किसान और पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं।
 
‍निधि अग्रवाल सोनू सूद की प्रेमिका बनी नजर आ रही है। इस गाने में सोनू सूद और निधि अग्रवाल की खूबसूरत केमिस्ट्री फैंस के दिलों को छू रही है। यह 90 के दशक के मशहूर गाने 'साथ क्या निभाओगे' का रीक्रिएशन है।
 
इस गाने को लेकर सोनू सूद ने कहा, साथ क्या निभाओगे की शूटिंग के अनुभव ने मेरी कई यादों को ताज़ा कर दी हैं, फिल्म  हैप्पी न्यू ईयर में फराह के साथ काम करने से लेकर 90 के दशक में अल्ताफ राजा के ओरिजिनल गानों को रेडियो पर सुनने तक, इतना ही नहीं पंजाब में की गई इस गाने की शूटिंग ने मुझे घर की याद दिला दी। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी मेहनत रंग लायेगी और ऑडियंस इस गाने का आनंद उठाएगी।
 

Show comments

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म 'जन नेता' में दिखेगा एक्शन और राजनीति का धमाका

जॉन अब्राहम ने बांद्रा में खरीदा 84 करोड़ रुपये का बंगला, बॉलीवुड स्टार ने जोड़ा मुंबई का नया 'शाही पता'

'ICU... सर्जरी... फिर घर वापसी' अमिताभ बच्चन की रहस्यमयी पोस्ट से मचा हड़कंप, आखिर क्या कहना चाहते हैं बिग बी?

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: CJP के 'चलो संसद' मार्च को मिला बॉलीवुड का साथ, सड़क से सोशल मीडिया तक उठी आवाज

स्पेन की जीत पर मिया खलीफा का बड़ा दांव, 9.65 करोड़ रुपये लगाए और जीते 15.92 करोड़ रुपये

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख