shradh paksha
✕

बस, प्लेन के बाद अब प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के‍ लिए सोनू सूद ने लिया ट्रेन का सहारा

Updated: सोमवार, 1 जून 2020 (11:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों की मदद को लेकर चर्चा में हैं। सोनू ने बसों के जरिए हजारों प्रवासी मजदूरों को मुंबई से उनके घरों तक पहुंचाया है। यहीं नहीं सोनू ने प्लेन के जरिए भी लोगों को उनके राज्यों में भेजा है। अब सोनू सूद ने मजदूरों की मदद के लिए ट्रेन का सहारा लिया है।

 
खबरों के मुताबिक, रविवार 31 मई की रात सोनू सूद को ठाणे स्टेशन पर देखा गया था। यहां से उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन में 800 से ज्यादा मजदूर रवाना हुए जिन्हें सोनू सूद पहले बस से भेजने वाले थे। ये मजदूर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई शहरों के रहने वाले हैं। 

ALSO READ: फेक न्यूज पर भड़के अक्षय कुमार, अपनी बहन के लिए चार्टर प्लेन बुक करने की आई थी खबरें
 
सोनू सूद के साथ प्रवासी मजदूरों को घर भेजने में मदद कर रहीं नीति गोयल ने बताया कि पहले इन मजदूरों को बसों से भेजा जाने वाला था लेकिन स्पेशल ट्रेन की घोषणा होने के बाद इन्हें ट्रेन से भेजा गया। इन मजदूरों का यात्रा खर्च भी भारतीय रेलवे ने उठाया है।
 
नीति ने बताया, हमें मुंबई से रवाना होनेवाली श्रमिक ट्रेनों के इंचार्ज सीबी सालुंके यह कहते हुए सामने से फोन आया था कि आज (रविवार को) श्रमिक ट्रेनें छोड़े जाने का आखिरी दिन है और ऐसे में हम चाहें तो बसों से भेजे जानेवाले मजदूरों को श्रमिक ट्रेन से रवाना कर सकते हैं। इस प्रस्ताव पर हमने फौरन हामी भर दी। 
 
बता दें कि सोनू सूद ने इससे पहले हजारों मजदूरों को मुंबई से देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजने के अलावा केरल में फंसी 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर भी पहुंचाया था। पिछले दिनों में सोनू सूद के इस काम के लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। उन्हें मजदूरों का मसीहा बताया जा रहा है।

Show comments

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

अमिताभ बच्चन के पर्सनालिटी राइट्स केस में हाईकोर्ट सख्त, जानिए क्यों कोर्ट में पेश होने की आई नौबत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख