सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र के गवर्नर ने भी की सोनू सूद के काम की तारीफ, हर संभव मदद का किया वादा
- सोनू सूद से छोटी बच्ची से मांगी मदद, बोलीं- मम्मी को नानी के घर भेज दो, मिला मजेदार जवाब
- रामायण-महाभारत के बाद टीवी पर होगी 'श्री गणेश' की वापसी, इस दिन से होगा प्रसारण
- बोल्ड तस्वीर शेयर कर रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- लॉकडाउन से अमिताभ बच्चन को मिली यह सीख, बोले- 78 वर्षों में इतना कभी नहीं सीखा
मिहीका बजाज संग इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे राणा दग्गुबाती!
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राणा दग्गुबाती इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों राणा ने अपनी गर्लफ्रेड मिहीका बजाज से सगाई की है। अब राणा के पिता, प्रोड्यूसर सुरेश बाबू ने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने इस चर्चित जोड़े की शादी की तारीख का खुलासा किया है।
खबरों के अनुसार सुरेश ने बताया है कि राणा और मिहीका आने वाले अगस्त में 8 तारीख को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राणा और मिहीका की शादी दोनों परिवारों की मौजूदगी में होगी।
सुरेश बाबू ने बताया कि शादी की सेरेमनी सरकार की उन गाइडलाइन्स के अनुसार होगी, जो कोरोना वायरस महामारी रोकने के लिए बनाई गई हैं।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राणा ने इंटीरियर डेकॉर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वालीं मिहीका से सगाई की थी। राणा ने मिहीका के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन दोनों में बहुत कुछ कॉमन है। मिहीका राणा के परिवार के साथ बहुत फ्रेंडली हैं।
