Hanuman Chalisa
✕

अपनी बायोपिक को लेकर सोनू सूद बोले- मैंने कुछ ऐसा नहीं किया जिस पर बनें फिल्म

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (19:11 IST)
कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचने में मदद करके लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लॉकडाउन में फंसे हुए श्रमिकों, छात्रों और अन्य लोगों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद करने के लिए अभिनेता एक राष्ट्रीय नायक के रूप में सबके सामने आए।

 
इतना ही सोनू सूद ने इन दिनों बेरोजगार प्रवासी मजदूरों के लिए नौकरी का इंतजाम करने में लगे हुए है। अब सोनू सूद के जीवन पर फिल्म बनने को लेकर चर्चा हो रही है जिसपर खुद सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान जब सोनू सूद से उनकी बायोपिक बनाने को लेकर सवाल किया गया तो अभिनेता ने कहा, 'कुछ वास्तव में अच्छे लेखक हैं, जिन्होंने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या मैंने जीवन में वास्तव में कुछ भी अच्छा किया है जो कि एक बायोपिक बनने लायक है। 

ALSO READ: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर बहन रिद्धिमा ने कही यह बात
 
उन्होंने कहा, यह थोड़ा शर्मनाक है लेकिन कुछ लोग हैं जिन्होंने कहा है कि वे लिख रहे हैं और वे मेरे पास इसे पूरा करने के बाद आएंगे। मुझे अब भी विश्वास नहीं है कि मैंने कुछ ऐसा किया है, जिससे एक फिल्म बनाई जा सके है लेकिन कुछ हिस्से ऐसे हैं जो मैंने पिछले कुछ वर्षों में जीते हैं।
 
जब सोनू सूद ने पूछा गया कि वो अपनी बायोपिक में मुख्य किरदार की भूमिका निभाना पसंद करेंगे। इस पर सोनू सूद ने कहा कि, मैं कर सकता हूं और मुझे यह करना अच्छा लगेगा। मुझे नहीं लगता कि कोई और है जो मुझसे बेहतर इस किरदार को निभा सकेगा।
 
सोनू सूद ने कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है जिसमें साउथ से लेकर हिंदी फिल्में तक शामिल हैं और उन्होने कई किरदार निभाए हैं। सोनू सूद आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आए थे। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ रणवीर सिंह और सारा अली खान अहम किरदार में थीं। 
 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख