ramcharitmanas

मरीज की जान ना बचा पाने पर छलका Sonu Sood का दर्द, बोले- लाचार महसूस कर रहा हूं

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (16:35 IST)
कोरोना संकट के इस दौर में कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी पिछले साल लगे लॉकडाउन के समय से ही लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए हजारों लोग मदद मांग रहे हैं और एक्टर भी उनकी सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं।

 
सोनू सूद अपनी तरफ से हरसंभव मदद करके लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कई बार वह मरीज की जान नहीं बचा पाते हैं। मरीजों की जान ना बचा पाने पर सोनू सूद खुद को काफी लाचार महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बताया है। 
 
सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा, एक मरीज जिसे आप बचाना चाह रहे हैं उसे अगर खो देते हैं तो ऐसा लगता है कि आपने किसी अपने को खो दिया है। उन परिवारों का सामना करना बहुत मुश्किल होता है, जिनसे आपने उनके प्रियजनों को बचाने का वादा किया था। 
 
उन्होंने लिखा, आज ऐसे ही कुछ लोगों को मैंने खो दिया। जिन परिवारों के साथ आप दिन में कम से कम 10 बार टच में आते थे, उनसे हमेशा के लिए संपर्क खो देंगे। ऐसी स्थिति में लाचार महसूस कर रहा हूं।
 
बता दें कि सोनू सूद संकट की इस घड़ी में कोरोना पीड़ितों की हर संभव मदद करने में जुटे हैं। वह मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था कराने से लेकर ऑक्सीजन, दवा, एंबुलेंस तक की मदद दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा वह कई बेरोजगारों की नौकरी भी लगवा रहे हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख