ramcharitmanas

सोनू सूद ने नाम पर हो रही धोखाधड़ी, एक्टर ने प्रवासी मजदूरों को किया आगाह

Updated: सोमवार, 1 जून 2020 (15:02 IST)
कोरोना वायरस के इस संकट में सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। वह घरों से दूर मुंबई में फंसें मजदूरों को अपने घर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बस से लेकर चार्टेड फ्लाइट तक इंतज़ाम सोनू सूद कर रहे हैं।

 
सोनू सूद की ये सेवा बिलकुल निशुल्क है और वो फ्री में सभी को घर पहुंचा रहे हैं। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि कुछ लोग सोनू सूद के नाम पर प्रवासी मजदूरों से पैसे मांग रहें हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद के नए ट्वीट से मिल रही है। 
 
सोनू सूद ने एक ट्वीट किया है, जिसमें वह मजदूरों को आगाह कर रहे हैं। उन्हें लूट से बचाने के लिए अपील कर रहे हैं। सोनू सूद ने मजदूरों से कहा है कि अगर कोई उनके नाम पर पैसा मांग रहा है, तो उसकी शिकायत करें।
 
सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा कि दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।
 
गौरतलब है कि सोनू सूद ने हाल में हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए जो लोग भी सोनू से मदद मांग रहे हैं, वह उनकी निशुल्क मदद कर रहे हैं। सोनू सूद के इस काम के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी तारीफ की। 
 

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख