Daily Horoscope
✕

अजान कंट्रोवर्सी पर भड़का सोनू निगम का गुस्सा, बोले- विवादों में मत घसीटो

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (15:20 IST)
कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम इस समय दुबई में फंसे हुए हैं। लेकिन 3 साल पुराने अजान विवाद उनका यहां भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। दरअसल, उनके कुछ पुराने ट्वीट्स पर लोग उनकी आलोचना कर रहे थे जो उन्होंने मस्जिद से आती अजान की आवाज पर आपत्ति जताते हुए किए थे। अब इस मुद्दे पर सोनू ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है।

 
सोनू निगम ने एक स्टेटमेंट में कहा कि यह समय कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन से साथ रहकर लड़ने का है और इससे ज्यादा प्राथमिकता का कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 3 साल से ट्विटर पर नहीं हैं और नहीं चाहते कि किसी भी विवाद में उनका नाम घसीटा जाए।

ALSO READ: शादी के बाद शाहरुख खान ने गौरी से बोला था झूठ, हनीमून के लिए पेरिस बोलकर ले गए थे इस जगह
 
बीते दिनों सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अदनान सामी भी सोनू के सपॉर्ट में आगे आए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जहां तक वह सोनू निगम को जानते हैं, वह एक बेहतरीन इंसान हैं। अदनान ने यह भी कहा कि वह इस बात को जानते हैं कि सोनी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और उन्हें अभी अकेला छोड़ दिया जाए।
 
बता दें कि सोनू निगम का मस्जिद लाउडस्पीकर पर ट्वीट को लेकर काफी बड़ा बवाल खड़ा हुआ था। सोनू ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि इसे किसी धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। सोनू पर फतवा भी जारी किया गया और कहा गया कि जो उनके बाल काटेगा उसे 10 लाख दिया जाएगा। इसके बाद खुद सोनू निगम ने अपना बाल मुंड़वा लिया था।
 

Show comments

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख