Daily Horoscope
✕

पैडमैन से नहीं टकराएंगे... आगे की रिलीज डेट

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (13:13 IST)
रिलीज़ डेट आगे-पीछे होना बॉलीवुड के लिए नया खेल नहीं है, लेकिन इन दिनों ये कुछ ज्यादा ही हो रहा है। खासतौर पर कम बजट की फिल्मों को इस परेशानी को ज्यादा झेलना पड़ता है। 
 
पद्मावत की वजह से दिसंबर से ही फिल्मों की रिलीज़ डेट में हेर-फेर हो रहा है। अब पद्मावत तो 25 जनवरी की रिलीज़ के लिए पक्की हो गई है, लेकिन बाकी फिल्में यहां-वहां शिफ्ट हो रही हैं। फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। 
 
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में एक बार फिर प्यार का पंचनामा की टीम कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी सिंह साथ नज़र आने वाले हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पहले 9 फरवरी को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन पद्मावत की वजह से फिल्म अय्यारी 9 फरवरी तक आगे बढ़ गई, साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' भी इसी तारीख को रिलीज़ होगी। ऐसे में अय्यारी और पैडमैन से क्लैश होने के डर से फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी भी आगे बढ़कर 23 फरवरी हो गई।  
 
इस बात की जानकारी फिल्म के एक्टर कार्तिक आर्यन ने दी। कार्तिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया कि सोनु, टीटू और स्वीटी से मिलने का थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। सोनु के टीटू की स्वीटी अब 23 फरवरी को रिलीज़ होगी। 

 
इन तीनों की टीम पहले 'प्यार का पंचनामा 2' में आ चुकी है और फिल्म ने अपने जबर्दस्त फैन बनाए थे। इस फिल्म में दोबारा साथ आने के साथ शादी और प्यार के कॉमेडी तड़के की वजह से फैन इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे। अय्यारी भारतीय सेना और पैडमैन सोशल मैसेज देने वाली फिल्म है। इनके बीच अपनी कॉमेडी फिल्म रिलीज़ करना मेकर्स को सही नहीं लगा। शायद उनका यह निर्णय सही भी है। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख