dharma sangrah
✕

जब सोनाली सहगल से डायरेक्टर ने की यह डिमांड, जानिए फिर क्या हुआ?

Updated: गुरुवार, 1 मई 2025 (11:29 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से जबरदस्त पहचान हासिल की है। सोनाली फिल्मों से ज्यादा अपने स्वैग और फैशन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने 11 साल के करियर में ज्यादा फिल्मों में काम तो नहीं किया लेकिन अपने बोल्ड अंदाज से छाई रहती हैं। 
 
सोनाली सहगल 1 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बीते दिनों सहगल ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि कैसे फिल्‍म के एक डायरेक्‍टर ने उनसे बॉडी सर्जरी कराने की डिमांड की थी। 
 
सोनाली ने कहा था कि मैं एक मशहूर कास्टिंग डायरेक्‍टर से मिली थी। ऑडिशन राउंड के बाद मुझे एक शानदार रोल ऑफर हुआ। मैं अपने रोल को लेकर बे‍हद खुश थी। मैं ऑडिशन के लिए खुद को अच्‍छी तरह से तैयार किया। उन्‍होंने (डायरेक्‍टर) मुझे मेरी बॉडी में कई बदलाव करने के लिए कहे। 
 
सोनाली ने कहा था, लेकिन इन सबके लिए मैं हां नहीं कह सकी क्‍योंकि मैं अपनी बॉडी की सर्जरी नहीं करा सकती हूं। मैं एक भावुक इंसान हूं। जब वो रोल मेरे हाथ से गया तो मैं रोने लगी थी। थोड़ी देर बाद मैंने खुद को समझाया। मुझे अपने फैसले पर खुशी हुई। 
 
एक्ट्रेस ने कहा था, ऐसे बहुत से स्‍टीरियोटाइप हैं कि पुरुष और महिला को कैसा दिखना चाहिए। हीरोइन के लिए अच्छा दिखने की एक इमेज बनी हुई है। मुझे लगता है कि बॉडी सर्जरी के इस प्रस्ताव को मैंने मना कर के ठीक किया।
 
सोनाली भले ही ज्यादा फिल्मों में न दिखी हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की कमी नहीं है। इसकी वजह है उनका बोल्ड अंदाज जिसको देख कर कोई भी उनका दीवाना बन जाता है। सोनाली सहगल फिल्मों में आने से पहले कई म्यूजिक एलबम में नजर आ चुकी है। बीते दिनों सोनाली एक बेटी की मां भी बनी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख