Daily Horoscope
✕

सोनम कपूर की शादी की हो रही तैयारी, लहंगे पहने पोस्ट की तस्वीरें

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (12:25 IST)
सोनम कपूर फिलहाल अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में लगी हैं। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और लोगों, खासकर लड़कियों को यह बहुत बेहतरीन लगा। चार सहेलियों की दोस्ती को अपनी ज़िंदगी से जोड़ने में युवाओं को ज़्यादा वक़्त नहीं लग रहा। फिल्म का इंतज़ार है। इसी बीच यह भी खबर है कि सोनम कपूर 7-8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने वाली हैं। 
 
सोनम कपूर के फैंस उनके फिल्म से ज़्यादा उनकी शादी के लिए उत्साहित हैं। खबरों की माने तो कपूर खानदान ने सभी गेस्ट को इन दो तारीखों को फ्री रहने के लिए कहा है। साथ ही शादी, संगीत, मेंहदी और सभी रिवाज़ों की तैयारी ज़ोर-शोर से चल रही है। ऐसे में सोनम कपूर का भी अलग ही अवतार सामने आया है जिसे देखकर यह लग रहा है वाकई सोनम अपनी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
 
लड़कियों के लिए ग्रेट फैशन फिएस्ता सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें उन्होंने बहुत ही सिंपल लेकिन खूबसुरत लहंगा पहन रखा है। कांच की कलाकारी से सजे नेवी ब्लू कलर के इस लहंगे में सोनम बहुत सुंदर लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बड़े सुंदर झुमके भी पहन रखे हैं। 
 
 
हालांकि उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि वे अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के लिए रेडी हुई हैं। उन्होंने एक पोस्ट के कैप्शन में यह भी लिखा कि एक जून की डेट सेव कर लें। वीरे दी वेडिंग आने वाली है। 
 
 
सोनम का अंदाज़ हमेशा से ही अलग रहा है। वे अपने हर एक इवेंट में कुछ ऐसा पहनती हैं जिस पर सभी की नज़रें टिक जाती हैं। सोनम इसका क्रेडिट अपनी बहन रिया कपूर को भी देती हैं जो उनके कपड़े डिज़ाइन करती है। रिया उनकी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की प्रोड्यूसर भी हैं। सोनम कपूर, करीना कपूर खान, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' इस वर्ष 1 जून को रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख