Hanuman Chalisa
✕

'कमांडो 3' में भी होगा विद्युत का धमाकेदार अवतार

Published: मंगलवार, 1 मई 2018 (12:24 IST)
2013 में आई फिल्म 'कमांडो' ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और दर्शकों के दिल में जगह बनाई। इसके बाद 'कमांडो 2' आई और इसका प्रदर्शन औसत रहा। दोनों ही फिल्मों में विद्युत जामवाल लीड में थे। दर्शकों ने उन्हें और उनके एक्शन को काफी पसंद किया। इसके बाद अब फिल्म के प्रोड्यूसर इसका तीसरा भाग भी बनाने वाले हैं। 
 
फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह फिल्म की तीसरी किस्त बनाने के लिए तैयार हैं। साथ ही अच्छी खबर यह है कि इसमें भी वे विद्युत जामवाल को ही लीड में लेने वाले हैं। इसके साथ ही खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अदा शर्मा को फीमेल लीड के लिए लिया जाएगा। अदा इसके दूसरे भाग में भी लीड थीं। 
 
सूत्र के मुताबिक विपुल शाह ने 'कमांडो 3' के लिए विद्युत जामवाल और अदा शर्मा को साइन किया है। लेकिन अभी बाकी कास्ट फाइनल नहीं हुई है। साथ ही विपुल फिल्म की दूसरी लीड की तलाश कर रहे हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि 'कमांडो 3' की कहानी के बारे में बात करना अभी बहुत जल्दी हो जाएगा लेकिन इतना ज़रूर है कि फिल्म पिछली दो फिल्मों की ही तरह होगी, एक्शन एंटरटेनर। 
 
'कमांडो 3' को आदित्य धार निर्देशित करेंगे। 'कमांडो' को दिलीप घोष ने और 'कमांडो 2' को देवेन भोजानी ने निर्देशित किया था। फिल्म की बाकी जानकारी समय के साथ मिलेगी। विद्युत के फैंस खुश हो जाएं, एक बार फिर हैंडसम हल्क का कमाल बड़े परदे पर देखने के लिए। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख