biodatamaker
✕

इस तारीख को शादी करने जा रही हैं सोनम कपूर

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (12:08 IST)
सोनम कपूर का लंबे समय से आनंद आहूजा के साथ रोमांस चल रहा है। हालांकि दोनों ने कभी भी खुल कर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। दोनों दो वर्ष से साथ हैं। अनिल कपूर ने जब लंदन में अपना 60वां जन्मदिन मनाया था तब दोनों के साथ में फोटो इंस्टाग्राम पर नजर आए और इस बारे में लोगों को पता चला। 
 
पिछले दिनों खबर आई थी कि जून में दोनों शादी करने वाले हैं। इसी बीच अचानक श्रीदेवी के निधन के कारण शादी की बात थम गई, लेकिन अब सारी बातें फाइनल हो चुकी हैं। 


 
11 और 12 मई को सोनम तथा आनंद शादी करने जा रहे हैं। यह शादी दो दिनों तक जिनेवा, स्विटज़रलैंड में होगी। सोनम की हमेशा से डेस्टिनेशन वेडिंग करने की इच्छा रही है। वे अपनी बहन रिया कपूर के साथ कई लोकेशन्स पर गईं और आखिर में उन्होंने स्विट्ज़रलैंड को चुना। 
 
सूत्रों के अनुसार सारी बातें तय हो गई हैं। अब फ्लाइट्स की बुकिंग की जा रही है और अनिल कपूर सभी को फोन कर सोनम की शादी में आमंत्रित कर रहे हैं। 
 
शादी के लिए सोनम के आउटफिट अबू जानी और संदीप खोसला तैयार कर रहे हैं। संभव है कि शादी के पहले दोनों सगाई भी करें। शादी हिंदू रिति-रिवाजों से होगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख