गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sonali Phogat muder case goa police reached to noida for investingation
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (12:16 IST)

सोनाली फोगाट मर्डर केस: गोआ पुलिस ने नोएडा पहुंच कर की जांच

सोनाली फोगाट मर्डर केस: गोआ पुलिस ने नोएडा पहुंच कर की जांच - Sonali Phogat muder case goa police reached to noida for investingation
भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच हेतु गोआ पुलिस 5 सितंबर को नोएडा पहुंची। नोएडा में सोनाली ने एक फ्लैट किराए पर दिया था जिसमें सागर नामक शख्स रहता है। गोआ पुलिस ने आने के पहले नोएडा पुलिस को भी सूचित किया और पूछताछ के दौरान गोआ पुलिस भी मौजूद थी। 
 
इसके बाद गोआ पुलिस सुधीर सांगवान के फ्लैट गुड़गांव ग्रीन्स सोसायटी ऑफ सेक्टर 102 में पहुंची। यह फ्लैट सुधीर ने किराए से दिया है। 
 
बताया जा रहा है कि इस फ्लैट से पासपोर्ट, 16 हजार रुपये कैश, ज्वैलरी और कुछ कागजात पुलिस ने बरामद किए। पुलिस को एक सफेद टाटा सफारी कार की भी तलाश है। 

 
पुलिस ने सोनाली मर्डर केस के सिलसिले में सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। सोनाली के पास 110 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी और इसी पर सुधीर और अन्य साथियों की निगाह थी। 
 
2019 में सोनाली से सुधीर और सुखविंदर जुड़े थे। पहले उन्होंने सोनाली का विश्वास जीता और फिर सोनाली का सुधीर पीए बन गया और उसने सोनाली को डराना-धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू किया। 
ये भी पढ़ें
राजीव गांधी हत्याकांड को लेकर नागेश कुकुनूर निर्देशित करेंगे वेबसीरिज