Hanuman Chalisa
✕

हेयरकट की वजह से इमोशनल हो रही हैं सोनाली बेंद्रे, वीडियो की शेयर

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (15:38 IST)
बॉलीवुड में एक्टर्स जितना अपनी एक्टिंग स्किल्स से सभी को अपना दीवाना बनाते हैं, लोग उतना ही उनके फैन बनते जाते हैं। कुछ समय पहले इरफान खान ने अपनी बीमारी के बारे में सभी को रुबरु करवाया था। अब हाल ही में सुंदर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने हाई ग्रेड कैंसर होने की जानकारी अपने फैंस को दी। इससे उनके फैंस बेहद उदास हैं। 
 
फैंस सोनाली क जल्द ही ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। सोनाली भी इस बीमारी को शेयर करते हुए बहुत दुखी थीं लेकिन वे हिम्मत के साथ काम ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए जिसे देखकर उनके फैंस भी भावुक हो रहे हैं। 
 
सोनाली ने अपनी बीमारी के चलते अपने सुंदर बाल कटवा लिए। उनके द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट में वे एक सैलून में हेयर कट करवा रही हैं। इससे सोनाली इमोशनल भी हैं और नई हेयरकट के बाद समझ नहीं पा रहीं कि कैसे रिएक्ट करें। फोटोज़ में उनके साथ पति गोल्डी बहल भी हैं। वहीं वीडियो भी बहुत प्यारी है। 
 
 
इस नए लुक में भी सोनाली बहुत हूबसूरत नज़र आ रही हैं। हालांकि उनकी वो चुलबुली सी हंसी थोड़ी गायब है लेकिन उनका चार्म वैसा ही है। सोनाली ने इस पोस्ट पर लंबा कैप्शन लिखते हुए कहा कि मेरे पसंदीदा लेखक इसाबेल एलेंडे कहते हैं कि जब तक हम अपने अंदर छिपी हुई ताकत को बाहर नहीं लाते, तब तक हमें भी यह पता नहीं होता कि हम कितने स्ट्रॉन्ग हैं। किसी दुर्घटना, जंग और जरूरत के समय इंसान अद्भुत काम करता है। जिंदगी जीने और उसे नया अंदाज देने की मानवीय क्षमता भी अकल्पनीय है। 
 
सोनाली ने आगे लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मिल रहे प्यार से मैं अभिभूत हूं और मैं उन सबकी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने कैंसर से जूझने की अपनी या अपने करीबियों की कहानियां मुझसे शेयर कीं। आप सभी की कहानियों ने मुझे और ज्यादा ताकत और साहस दिया है और साथ ही यह यकीन दिलवाया है कि मैं अकेली नहीं हूं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख