Hanuman Chalisa
✕

कैंसर की जंग जीतकर काम पर लौटेंगी सोनाली बेन्द्रे

Updated: रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (15:16 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे कैंसर की जंग जीतकर फिर काम पर लौटने जा रही है। सोनाली बेंन्द्रे, कैंसर के इलाज के लिए कई महीने तक अमेरिका में रहीं। सोनाली ने अपनी सकारात्मक ऊर्जा और जोश की मदद से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को शिकस्त दी। वह अब पूरी तरह ठीक होकर वापस भारत आ गईं। संभव है कि फैंस जल्द ही उन्हें पर्दे पर भी देख पाएं।
 
सोनाली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते लिखा, लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं। कई तरीकों और कई स्तरों पर आजमायी गयी हूं। एक अजीब सा अहसास हो रहा है। मैं काम पर लौटते हुए बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मुझे नहीं लगता है कि शब्द इस बात को बयां कर पाएंगे कि मैं काम पर लौटते हुए कितना ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हूं।
 
सोनाली ने लिखा, कैमरे को दोबारा फेस करना और जिन हाव भावों की जरूरत है उन्हें दिखाना। पिछले कुछ महीने से मेरी भावनाएं जैसे मरती सी जा रही थीं। ऐसी भावनाएं व्यक्त करना अच्छा लगता है जो आपके काम को चाहिए। यह वैसा दिन है जो मेरी मदद कर रहा है। इस तस्वीर में सोनाली व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही डेनिम जैकेट और गॉगल्स उन पर काफी जंच रहे हैं।

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख