Hanuman Chalisa

क्या सीमा खान से तलाक के बाद पूजा भट्ट से शादी करेंगे सोहेल खान?

बुधवार, 18 मई 2022 (15:11 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोहेल और सीमा खान शादी के 24 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में लगा दी है।

 
वहीं सीमा खान से अलग होने के बाद सोहेल खान की दूसरी शादी की चर्चा होने लगी है। बता दें कि सीमा से पहले सोहेल  खान एक्ट्रेस पूजा भट्ट को डेट कर रहे थे। दोनों ने शादी करने का प्लान भी बना लिया। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। 1995 में एक मैगजीन के साथ इंटरव्यू के दौरान, पूजा भट्ट ने सोहेल के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। 
 
पूजा भट्ट ने कहा था, मैं उनके परिवार के साथ बहुत सहज हूं। वे वास्तव में अच्छे हैं। मुझे वहां बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे यह महसूस कराया जाता है कि मेरा इस घर से नाता है। मैं उन सभी का बहुत सम्मान करती हूं क्योंकि कोई सवाल नहीं पूछा जाता है। उन्होंने मुझे वह होने दिया जो मैं हूं। वे मुझे मेरी हर बात पसंद करते हैं। वे मेरे परिवार की तरह हैं। 
 
सोहेल खान के संग अपने रिश्ते को लेकर पूजा ने कहा था, मुझे पता है हमारे रिश्ते को कई लोग पसंद नहीं करते लेकिन मैं प्रतिक्रिया करने में समय भी बर्बाद नहीं करना चाहती। शादी निश्चित रूप से मेरे दिमाग में है, लेकिन सोहेल एक निर्देशक के रूप में नए करियर की दहलीज पर हैं और मैं शादी का अंतिम फैसला लेने से पहले दो साल का इंतजार करना चाहती हूं। हम एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।
 
हालांकि सोहेल और पूजा भट्ट का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। सोहेल खान ने 1998 में सीमा खान से शादी कर ली। दोनों के दो बेटे है। लेकिन अब यह कपल अलग होने जा रहा है। वहीं सोहेल और सीमा के अलग होने के बाद पूजा भट्ट संग सोहेल की शादी क चर्चा होने लगी है।

Show comments

'ऐल्फा' में बॉबी देओल की डी-एजिंग ने जीता दिल, YRF ने दिखाया हॉलीवुड स्तर का VFX

क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey': होमर के महाकाव्य और फिल्म से जुड़े 10 अहम सवालों के जवाब

यूरोप की महाभारत है The Odyssey, क्रिस्टोफर नोलन ने अरबों रुपये दांव पर लगाकर क्या अनोखा चुना है! कहानी तो जान लीजिए

Alliance: बेटे निर्वाण का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे सोहेल खान, बताई वजह

देसी लुक में छाईं अवनीत कौर, गुलाबी सलवार-सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख