biodatamaker
✕

पिता के संरक्षण से आजाद हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स, अब अपने फैसले खुद ले पाएंगी

Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (13:32 IST)
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स बीते कई दिनों से अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
 
ताजा खबरों के अनुसार इस केस में ब्रिटनी स्पीयर्स को बड़ी सफलता मिल गई है। बुधवार को कोर्ट ने ब्रिटनी के पिता की संरक्षणता को खत्म कर दिया है। सिंगर को आखिरकार पिता जैमी स्पीयर्स की कंजरवेटरशिप से आजादी मिल गई है।
 
लॉस एंजेलिस की जज ने जेमी को अपनी बेटी ब्रिटनी के अभिभावक के पद से हटा दिया है जिससे ये लंबी कानूनी लड़ाई समाप्त हो गई। जज ब्रेंडा पेनी ने कहा, जेमी स्पीयर्स को तत्काल प्रभाव से कंजरवेटर के रूप से निलंबित किया गया और गायिका के सर्वोत्तम हित में एक अस्थायी संरक्षक के साथ बदल दिया गया है। मिस्टर स्पीयर्स को सिंगर की सारी संपत्ति उन्हें वापस करनी होगी।
 
ब्रिटनी के पिता जेमी 2008 से सिंगर की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके पैसों पर कानूनी अधिकार रख रहे थे। ब्रिटनी को नशीली दवाओं के सेवन, मारपीट करने की वजह से उनके पिता को 2008 में ब्रिटनी के कंजरवेटर के रूप में नियुक्त किया गया था। 
 
बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने बीते दिनों एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि जब तक वह अपने पिता के संरक्षण से मुक्त नहीं हो जातीं तब तक वह स्टेज पर परफॉर्म नहीं करेंगी और ना ही किसी कॉन्सर्ट का हिस्सा बनेंगी। वह स्टेज के बजाय एक कमरे में वीडियो बनाना ज्यादा पसंद करेंगी।
 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख