Daily Horoscope

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' का धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (13:50 IST)
रणवीर सिंह की 28 दिसम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सिम्बा' का सभी को इंतजार है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। इस धमाकेदार-मसालेदार फिल्म का एक वीडियो सामने आया है और वायरल हो रहा है। 
रणवीर एक मज़ेदार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में इनके साथ सारा अली खान भी हैं। वहीं फिल्म में एक्शन भी जबर्दस्त है। इसी का एक नमूना पेश किया गया है वीडियो में। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में फिल्म 'सिम्बा' के सेट से एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं जिसमें रणवीर सिंह के साथ ही रोहित शेट्टी भी एक्शन करते नज़र  आ रहे हैं। करण ने अपने अकाउंट पर वीडियो डालते हुए कैप्शन लिखा है कि एक्शन मैन रोहित शेट्टी और नया पुलिस वाला रणवीर सिंह 'सिम्बा' के रुप में। 
 
वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया।  सैफ अली खान की बेटी सारा की भी यह पहली फिल्म होगी। इसलिए भी लोग फिल्म के लिए उत्सुक हैं। साथ ही फिल्म में रोहित शेट्टी के फेवरेट एक्टर अजय देवगन भी केमियो रोल में होंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख