biodatamaker

रणवीर‍ सिंह के साथ रोहित शेट्टी बनाएंगे 'सिम्बा'

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (11:39 IST)
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ काम करने की बात लंबे समय से चल रही थी। खबर यह भी थी कि करण जौहर के लिए रणवीर को लेकर रोहित 'राम लखन' का रीमेक बनाएंगे। 
 
ये तीनों साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम होगा 'सिम्बा'। यह फिल्म दक्षिण भारतीय हिट फिल 'टेम्पर' का रीमेक बताई जा रही है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है। 
 
फिल्म के पोस्टर पर रणवीर सिंह पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके कैरेक्टर का नाम संग्राम भालेराव भी पोस्टर में लिखा है। 
 
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 दिसम्बर 2018 को रिलीज की जाएगी। आमतौर पर क्रिसमस पर बड़ी फिल्म रिलीज होती है। 2018 में शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होने की संभावना है जिसे आनंद एल राय बना रहे हैं। इसके ठीक एक सप्ताह बाद 'सिम्बा' रिलीज होगी। 
 
फिल्म के लिए अभी हीरोइन तय नहीं है। संभव है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में रणवीर के साथ रोमांस करती नजर आए। 

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख