Hanuman Chalisa

ब्रह्मकुमारी समाज की विधि से होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (09:59 IST)
बिग बॉस 13 विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। सिद्धार्थ का 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ के अचानक निधन से हर कोई सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि करीब 11 बजे सिद्धार्थ शुक्ला का शव उनके घरवालों को सौंपा जाएगा। 

 
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में भी रखा जाएगा। एक्टर का अंतिम संस्कार आज करीब 12 बजे ओशिवारा के श्मशान घाट पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी समाज के रीति-रिवाज और विधि के अनुसार किया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़े हुए थे।
 
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की ओर से एक्टर की टीम ने एक बयान भी जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि हम सभी लोग दुख में हैं। हम भी उतने ही शॉक्ड हैं जितने आप लोग। परिवार की निजता का सम्मान करें। कृपया सभी लोग सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करें।
 
बता दें कि बीते दिन करीब 4 घंटे तक सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम चला था, जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी ओशिवारा पुलिस के जांच अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस जल्द ही एक्टर की मौत की वजह को लेकर आधिकरिक बयान जारी कर सकती है।
 
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के साथ मुंबई के ओशिवारा में रहते थे। बीती शाम उन्हें अपनी मां के साथ पार्क में टहलते हुए देखा गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ ने रात साढ़े तीन बजे बैचेन महसूस की। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी मां को दी। 
 
सिद्धार्थ सीने में दर्द भी महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें पानी पानी पिया, फिर वो सो गए। उसके बाद सिद्धार्थ नहीं उठे। जब वह सुबह भी नहीं उठे तो उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहन और डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर ने घर आकर सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया जहां पर 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Show comments

पलक तिवारी का बोल्ड ट्रेडिशनल लुक वायरल, सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा तहलका

बिना बॉलीवुड डेब्यू यश का बड़ा धमाका, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सनी देओल को मुस्लिम किरदार में दर्शकों ने नहीं किया स्वीकार? शबाना आजमी की थ्योरी पर राजकुमार संतोषी का जवाब

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर की पहली राखी हुई खास, अमेरिका से बहन मालती मैरी ने भेजी राखी

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में दिखेगा पारिवारिक ड्रामा? आमिर खान के भाई फैसल खान की एंट्री की चर्चा तेज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख