Daily Horoscope
✕

कूपर अस्पताल ने मुंबई पुलिस को सौंपी सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (10:23 IST)
बिग बॉस 13 विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ के अचानक निधन से हर कोई सदमे में हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार आज करीब 12 बजे ओशिवारा के श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

 
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी समाज के रीति-रिवाज और विधि के अनुसार किया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़े हुए थे।
 
बीते दिन करीब 4 घंटे तक सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम चला था, जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी पुलिस को सौप दी गई है। सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी ओशिवारा पुलिस के जांच अधिकारी को सौंपी गई है। 
 
पुलिस जल्द ही एक्टर की मौत की वजह को लेकर आधिकरिक बयान जारी कर सकती है। खबरों के अनुसार अस्पताल आज करीब 11 बजे सिद्धार्थ शुक्ला का शव उनके घरवालों को सौपेंगे। सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से घर ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में भी रखा जाएगा। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की ओर से एक्टर की टीम ने एक बयान भी जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि हम सभी लोग दुख में हैं। हम भी उतने ही शॉक्ड हैं जितने आप लोग। परिवार की निजता का सम्मान करें। कृपया सभी लोग सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करें।
 
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के साथ मुंबई के ओशिवारा में रहते थे। बीती शाम उन्हें अपनी मां के साथ पार्क में टहलते हुए देखा गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ ने रात साढ़े तीन बजे बैचेन महसूस की। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी मां को दी। 
 
सिद्धार्थ सीने में दर्द भी महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें पानी पानी पिया, फिर वो सो गए। उसके बाद सिद्धार्थ नहीं उठे। जब वह सुबह भी नहीं उठे तो उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहन और डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर ने घर आकर सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया जहां पर 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 

Show comments

क्या यश की 'रामायण' बदल देगी रावण को देखने का नजरिया? अभिनेता ने बताई किरदार की खासियत

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, भारत से लेकर अमेरिका तक दिखा फिल्म का जलवा

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख