suvichar

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, ब्रह्मकुमारी समाज की विधि से हुआ अंतिम संस्कार

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (15:30 IST)
बिग बॉस 13 विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने एक्टर को मुखाग्नि दी।

 
सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा फूलों से सजी एंबुलेंस से कूपर अस्पताल से सीधे श्मशान घाट पहुंची थी। कई सेलेब्स ने उन्हें श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी। हर किसी की आंख में सिद्धार्थ को खोने का गम साफ दिख रहा था। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में उनकी खास दोस्त शहनाज गिल बेसूध हालत में नजर आईं। वह किसी से भी बात करने की हालत में नहीं थीं।
 
सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र महज 40 साल थी। उन्होंने बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया था। सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के साथ ओशिवारा में रहते थे। शहनाज भी लंबे समय से उनके साथ ही रह रही थीं। जब सिद्धार्थ को 2 सितंबर की रात के करीब 3.30 बजे कुछ बेचेनी महसूस हुई तो उन्होंने इस बारे में शहनाज और अपनी मां को बताया था। 
 
सिद्धार्थ की मां ने उन्हें पानी पीने को दिया दिया और फिर सिद्धार्थ शहनाज की गोद में ही सो गए। इसके बाद शहनाज भी सो गईं। जब सुबह शहनाज उठी तो उन्होंने सिद्धार्थ को उठाने की कोशिश की। लेकिन उनकी बॉडी में कोई हलचल नहीं थी। सिद्धार्थ की मां और उन्होंने काफी जगाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं उठे। 
 
इसके बाद उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहन और डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर ने घर आकर सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया जहां पर 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
 

Show comments

नोरा फतेही के ‘टॉय प्लेन’ कमेंट पर बवाल, एविएशन कंपनी ने मांगे 3 करोड़ रुपये

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट फीस: कालीन भैया ने मारी बाजी, गुड्डू-मुन्ना से कितनी ज्यादा ली रकम?

हैवान मूवी प्रिव्यू: अक्षय-सैफ की हैवान में कौन है असली शिकारी? जानिए कहानी, कास्ट और रिलीज डेट

सुरों की वह रानी, जिसने लता की छाया से निकलकर बनाई अपनी अलग दुनिया: आशा भोसले की अनसुनी कहानी

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख