suvichar
✕

कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित 'शेरशाह' का ट्रेलर रिलीज

Updated: सोमवार, 26 जुलाई 2021 (10:55 IST)
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कारगिल युद्ध पर बनी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कारगिल युद्ध के हीरो, कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। 

 
2 मिनट 55 सेकेंड के ट्रेलर में कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी की झलक देखने को मिल रही है। ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा देशभक्ति से भरे डायलॉग्स बोलते नजर आ रहे हैं। 
 
फिल्म 'शेरशाह' स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 12 अगस्त, 2021 से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद्य, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका में हैं। 
 
बता दें कि 7 जुलाई 1999 को युद्ध में शहीद हुए कैप्‍टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले एलओसी फिल्म में अभिषेक बच्चन भी विक्रम बत्रा का किरदार पर्दे पर निभा चुके हैं।
 

Show comments

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

'रामायण' में कैकेयी बनरक छाईं लारा दत्ता, मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा का दिखा रहस्मयी अंदाज, फर्स्ट लुक आया सामने

'बीइंग द सलमान खान' के साथ यूट्यूब पर सलमान खान का बड़ा धमाका, फैंस को सिखाएंगे एक्टिंग और अपना स्वैग

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख