ganesh chaturthi

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का वेडिंग प्लान हुआ लीक, संगीत सेरेमनी में इस गाने पर करेंगे डांस!

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (16:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते काफी समय से दोनों की शादी की कई तारीख सामने आ चुकी है। ताजा खबरों के अनुसार यह कपल फरवरी 2023 में सात फेरे लेने जा रहा है। 

 
वहीं अब कियारा और सिद्धार्थ की शादी का पूरा प्लान भी लीक हो गया है। दोनों का प्री वेडिंग फंक्शन और गेस्ट लिस्ट की जानकारी सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं यह भी खबरें आ रही है कि कियारा और सिद्धार्थ अपनी संगीत सेरेमनी में 'रातां लंबियां' पर डांस करने वाले हैं।
 
खबरों के अनुसार कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी, संगीत और मेहंदी सेरेमनी 4 और 5 फरवरी को होंगे। यह कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएगा। कपल ने अपनी शादी के लिए 'जैसलमेर पैलेस होटल' बुक किया है। 
 
सिद्धार्थ और ‍कियारा की शादी पर गेस्ट लिस्ट में जिन सिलेब्रिटीज के शामिल होने की बात कही जा रही है उनमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अश्विनी यार्डी के अलावा कई अन्य हस्तियां होंगी। शादी के बाद यह कपल मुंबई में अपने बाकी इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेंगे। 
 
हालांकि अभी तक सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है। बीते दिनों दोनों के मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के घर भी स्पॉट किया गया था। हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने दुबई गए थे। 
 
कियारा और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की रैप अप पार्टी में हुई थी। दोनों फिल्म 'शेरशाह' में साथ नजर आए थे। फिल्म में कियारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख