suvichar
✕

शुभ मंगल सावधान बॉक्स ऑफिस पर हुई हिट

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (13:08 IST)
शुभ मंगल सावधान की जो कहानी है, शायद ही आज तक हिंदी फिल्मों में दिखाई दी हो। यह एक ऐसे पुरुष की कहानी है जिसे शादी के ठीक पहले अहसास होता है कि वह मर्दाना कमजोरी का शिकार है। लिहाजा वह शादी से इनकार कर देता है, लेकिन उसकी प्रेमिका को इस बात से मतलब नहीं है। वह प्यार को महत्व देते हुए उससे शादी करती है। फिल्म का कंटेंट एडल्ट है, लेकिन इसमें अश्लीलता बिलकुल भी नजर नहीं आई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर हिट फिल्म का तमगा ले लिया है। 
 
फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं, जो बहुत बड़े सितारे नहीं माने जाते। फिल्म का कंटेंट हीरो है। बरेली की बर्फी के बाद शुभ मंगल सावधान के जरिये फिर साबित हुआ है कि अच्छी कहानी हो तो बगैर बड़े सितारों के भी फिल्म हिट हो जाती है, भले ही बजट कम हो। 
 
शुभ मंगल सावधान ने पहले सप्ताह में 24.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड में इस फिल्म ने 7.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो कि 'पोस्टर बॉयज़' के पहले वीकेंड बिजनेस से भी ज्यादा है। दस दिनों में शुभ मंगल सावधान 31.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख