sundarkand
✕

पोस्टर बॉयज़ का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (12:56 IST)
पोस्टर बॉयज़ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से काफी कम रहा। फिल्म जिस दर्शक वर्ग के लिए बनाई गई है उन्हें पसंद भी आ रही है, लेकिन ज्यादा दर्शक इस फिल्म को देखने नहीं पहुंचे। मल्टीप्लेक्स में तो हालत ज्यादा खराब है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये के साथ मामूली शुरुआत की थी। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 2.40 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 3.10  करोड़ रुपये तक पहुंचे। कलेक्शन में इजाफा जरूर हुआ, लेकिन ये इतने कम हैं कि इस पर खुशियां नहीं मनाई जा सकती है। 
 
कलेक्शन कितने कम हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 'पोस्टर बॉयज़' का पहला वीकेंड 7.25 करोड़ रुपये का रहा, जबकि शुभ मंगल सावधान का दूसरा वीकेंड 7.83 करोड़ रुपये का रहा। पोस्टर बॉयज़ के लिए जरूरी है कि यह वीकडेज़ पर भी यह अच्छा प्रदर्शन करे। 
 
सनी देओल, बॉबी देओल को लेकर श्रेयस तलपदे ने कॉमेडी फिल्म बनाई है। फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया फिल्म को लेकर मिश्रित है। जिन दर्शकों ने फिल्म देखी है, उनमें से ज्यादातर को पसंद भी आई है, लेकिन कलेक्शन बहुत कम हैं। 
 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख