Hanuman Chalisa
✕

आर्थिक तंगी से जूझ रहे 'श्री कृष्णा' के भीष्म पितामह, परिवार ने भी छोड़ा साथ

Updated: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (12:28 IST)
कोरोना महामारी के कारण कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कलाकारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। 90 के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक 'श्रीकृष्णा' में भीष्म पितामह का किरदार निभा चुके अभिनेता सुनील नागर भी महामारी में कोई काम ना मिलने की वजह से बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

 
हाल ही में सुनील ने अपना दर्द बयां किया है। सुनील ने बताया, मैंने कई हिट शोज किए, लेकिन आज इंडस्ट्री में कई अच्छे लोगों के लिए कोई काम नहीं है। मैं एक प्रशिक्षित गायक भी हूं। मुझे एक रेस्तरां में गाने का ऑफर मिला था, लेकिन फिर लॉकडाउन के बाद उस रेस्तरां को बंद कर दिया गया।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
उन्होंने कहा, मैंने पिछले 10 महीनों से अपने घर का किराया नहीं दिया है, जो कि करीब 6,000 रुपए है। मेरे पास अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए भी पैसे नहीं हैं।
 
सुनील ने कहा, मैंने अपनी इस स्थिति के बारे में एक कास्टिंग डायरेक्टर को बताया था, जो मेरा दोस्त था। उसने मेरे हालात के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद मैंने CINTAA से संपर्क किया। मुझे मदद का आश्वासन दिया गया, लेकिन इसमें कितना समय लगेगा, पता नहीं। मैंने उन्हें मेल भी किया कि मैं इस किराए के मकान में अकेला हूं और पिछले एक साल में अपनी सारी सेविंग्स का इस्तेमाल कर चुका हूं।
 
सुनील ने कहा, मेरे परिवार ने मुझे छोड़ दिया है। इसके बाद कुछ निजी समस्याओं के चलते मुझे अपना घर बेचना पड़ा है। मैंने अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाई। उसे एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाया और आज मैं यहां हूं। मेरे भाई-बहन भी हैं, लेकिन किसी को परवाह नहीं है। शुक्र है मुझे अभी कोविड नहीं हुआ है, लेकिन मुझे स्वास्थ्य संबंधी दूसरी समस्याएं हैं। 
 
सुनील को फिल्म ताल, चतुर सिंह टू स्टार, यू आर माय जान जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया है। सुनील हॉरर टीवी सीरीज फीयर फाइल्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। अदालत और सिया के राम में भी सुनील काम करते नजर आए।
 

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख