Hanuman Chalisa

एसीपी प्रद्युमन के पास नहीं है काम, शिवाजी साटम बोले- घर में रहकर थक गया हूं

बुधवार, 19 जनवरी 2022 (14:55 IST)
टीवी शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले एक्टर ‍शिवाजी साटम लंबे समय से पर्दे से दूर है। टीवी के साथ-साथ शिवाजी कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। लेकिन उन्हें लोग सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन के नाम से ही पहचानते हैं।
 
इन दिनों शिवाजी साटम के पा काम नहीं है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने हाल में अपने इंटरव्यू में किया है। शिवाजी ने बताया कि उन्हें ज्यादातर 'पुलिस' के रोल ही ऑफर किए गए थे, जो वह अब और नहीं करना चाहते थे। 
 
शिवाजी साटम ने कहा, मैं ये नहीं कह सकता कि मुझे बेहिसाब काम मिल रहा है। काम नहीं है तो नहीं है। मेरे पास जो एक आधे रोल आते हैं, वो कोई खास नहीं होते हैं। एक या दो प्रस्ताव थे लेकिन वे दिलचस्प नहीं थे और मैंने हमेशा से ऐसे प्रोजेक्ट किए हैं, जिन्हें करने में मुझे मजा आता है। 
 
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मुझे टाइपकास्ट किया गया था। क्योंकि मुझे सिर्फ पुलिस के रोल ही ऑफर किए जा रहे थे। मैं लगभग दो दशकों से पुलिस का किरदार निभा रहा हूं और अब मैं एक ही भूमिका को बार-बार नहीं कर सकता।
 
शिवाजी साटामा ने सीआईडी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, अगर शो शुरू होता है, तो मैं प्रोजेक्ट करने के लिए सबसे पहले खड़ा रहुंगा। मैं एसीपी प्रद्युमन का किरदार को निभाते-निभाते नहीं थक रहा था, बल्कि घर में रहकर थक चुका हूं। 
 
बता दें कि शिवाजी साटम ने 1980 में टीवी सीरीज 'रिश्ते-नाते' से अपनी शुरुआत की थी। वह वास्तव, कुरुक्षेत्र, 100 दिन और हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 
 

Show comments

बड़े पर्दे पर दिखेगा राम मंदिर आंदोलन का इतिहास, फिल्म में अनुपम खेर बनेंगे अशोक सिंघल, शेयर किया फर्स्ट लुक

'रामायणम्' का मेगा स्कूल कैंपेन शुरू, 400 से ज्यादा स्कूलों में नई पीढ़ी से जुड़ रही है महागाथा

'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखेगी रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव फिर जाएंगे सलाखों के पीछे! कोर्ट ने सुनाई 3 महीने जेल की सजा

राजेश शर्मा की सेहत को लेकर अक्षय कुमार हुए चिंतित, बोले- जल्दी ठीक हो जा यार

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख