sawan somwar

Happy Birthday : शिरीष कुंदर ने 8 साल बड़ी फराह खान से की थी शादी, दिलचस्प है लव स्टोरी

Updated: रविवार, 24 मई 2020 (12:17 IST)
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के पति शिरीष कुंदर 24 मई को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुंदर का जन्म 24 मई 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। फराह और शिरीष की जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक है। फराह उम्र में शिरीष से 8 साल बड़ी हैं और दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

 
शिरीष ने धारवाड़ के एसडीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की हुई है। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले शिरीष ने मोटोरोला कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के तौर पर 4 साल काम किया था। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। फराह से शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी।
 
सेट पर दोनों हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये लड़ाई एक दिन प्यार में बदल जाएगी। और दोनों शादी कर लेंगे। शिरीष ने फराह के सामने पहले प्रपोजल रखा था। लेकिन वे टाइमपास नहीं करना चाहते थे, बल्कि फराह के साथ अपना भविष्य देख रहे थे।
 
फराह ने टॉक शो के दौरान बताया था, शिरीष ने मुझसे कहा कि अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।
 
शिरीष और फराह ने 2004 में पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में शादी और निकाह किया। 2008 में फराह ने तीन बच्चों को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम ज़ार और बेटियों का नाम दीवा और अन्या है।
 

Show comments

OTT Releases This Week: बॉबी देओल से लेकर माइकल जैक्सन तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज

पहले कंगना रनौत बनो...', तापसी-सोनू सूद से लेकर कृति सेनन तक, पंगा क्वीन ने सरेआम उतारी इज्जत!

'टॉक्सिक' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं कियारा आडवाणी! यश का रिएक्शन याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, खुद खोला राज

गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भड़कीं कश्मीरा शाह, कहा- 'मैं अपने परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं'

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख