Daily Horoscope
✕

शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (16:52 IST)
Movie Sukhee Trailer: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुखी' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिससे प्रशंसक और फिल्म दर्शक बेहद खुश हैं। लंबी अनुपस्थिति के बाद बड़े पर्दे पर वापसी के तौर पर शिल्पा ने एक ऐसी भूमिका चुनी है, जो एक अभिनेत्री के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करती है।
 
एक मनोरंजक कहानी के साथ शिल्पा शेट्टी एक नए अवतार में नज़र आएंगी, जो उनके फैंस के लिए देखना काफी रोचक होगा। आगामी फिल्म 'सुखी' में शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जो पारंपरिक बॉलीवुड फिल्मों से हटकर है। इसके बजाय यह फ़िल्म एक नवीन और दिलचस्प कहानी पेश करती है, जो मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को उजागर करती है। 
 
ट्रेलर एक असाधारण प्रतिभाशाली कलाकारों का परिचय देता है, जिसमें इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन एक्टर्स अमित साध, चैतन्य चौधरी, किरण कुमार और कुशा कपिला शामिल हैं। सुखी के ट्रेलर में 38 साल की सुखप्रीत यानी 'सुखी' की जिंदगी को दिखाया है। 
 
सुखी यानी शिल्पा शेट्टी अपने परिवार की एक-एक जरूरत का ध्यान रखती है। बच्चों के स्कूल के लंच से लेकर ससुर के गोलियों तक सब कुछ सुखी करती है।एक दिन वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से थक जाती है और अपने तरीके से अपनी जिंदगी को जीना का सोचती है और अपने परिवार को कुछ दिनों के लिए छोड़कर दिल्ली आ पहुंचती है। जहां वो अपनी सभी सहेलियों से मिलती है।
 
फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। सुखी का ट्रेलर शानदार प्रदर्शन से भरे सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। सुखी के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अब फिल्म केडी और रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स में भी दिखाई देंगी, जहां वह पहली फीमेल कॉप की भूमिका निभाएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख