Hanuman Chalisa
✕

दृश्यम 2 के बाद रॉकस्टार डीएसपी और अजय देवगन एक म्यूजिकल प्रोजेक्ट के लिए फिर आए साथ

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (16:42 IST)
rockstar dsp and ajay devgn : भारतीय सिनेमा के लिए एक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर जल्द पेश होने वाला है क्योंकि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और म्यूजिक सेंसेशन रॉकस्टार डीएसपी बड़े पर्दे पर विजयी वापसी की तैयारी कर रहे हैं। रॉकस्टार डीएसपी अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की पावर-पैक अभिनीत अपनी अगली अनाम परियोजना की घोषणा कर रहे हैं।
 
इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रत्याशा स्पष्ट है विशेष रूप से दृश्यम 2 में रॉकस्टार डीएसपी और अजय देवगन द्वारा साझा की गई सफलता के इतिहास को देखते हुए। रॉकस्टार डीएसपी को मेगा हिट पुष्पा: द राइज के लिए हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। 
 
दृश्यम 2 में अजय देवगन के साथ उनका पिछला सहयोग बेहतरीन संगीत की बदौलत एक क्रिटिकल और कमर्शियल हिट था। आर माधवन और ज्योतिका के साथ रॉकस्टार डीएसपी का कोलैबोरेशन भारतीय सिनेमा को एक और ज़बरदस्त फिल्म म्यूजिक एल्बम देने का वादा करता है। 
 
विकास बहल द्वारा निर्देशित रोमांचक सुपरनैचुरल वाली फिल्म जानकी बोदीवाला को मुख्य महिला किरदार के रूप में पेश करती है। इसके साथ ही रॉकस्टार डीएसपी की पाइपलाइन में दो प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें पुष्पा 2: द रूल और कंगुवा शामिल हैं। यह दोनों ही फिल्मों का म्यूजिक सुनने के लिए दर्शक इनकी रिलीज़ की प्रतीक्षा में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख