Hanuman Chalisa
✕

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर शिल्पा शेट्टी बोलीं- मुंबई पुलिस और न्याय व्यवस्था पर भरोसा

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (13:59 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में जेल में बंद है। वही पति की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

 
वही अब राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है। शिल्पा शेट्टी ने एक बयान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने एक लंबा-चौडा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा- हां, बीते कुछ दिन हर तरह से बहुत चुनौतियों भरे रहे। कई सारी अफवाहें और आरोप थे। मीडिया ने मुझ पर कई अनुचित आरोप लगाए और वेल विशर्स ने भी। बहुत सारी ट्रोलिंग/सवाल उठाए गए... न सिर्फ मुझ पर बल्कि मेरे परिवार पर भी। 
 
उन्होंने कहा, मैंने अपना पक्ष अबतक नहीं रखा है और इस केस में मैं ऐसा करना जारी भी रखूंगी क्योंकि ये विचाराधीन है, इसलिए मेरे नाम पर झूठी बातें करना बंद करे। एक सेलिब्रिटी के तौर पर मेरी फिलॉसफी को फिर से दोहराती हूं, कभी सफाई मत दो, कभी शिकायत मत करो। मैं बस इतना कहूंगी कि जांच जारी है, मुझे मुंबई पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। 
 
शिल्पा शेट्टी ने लिखा, तब तक मैं आपसे निवेदन करती हूं, खासकर एक मां के तौर पर मेरा अनुरोध कर रही हूं कि बच्चों के लिए ही सही हमारी निजता की इज्जत कीजिए और आपसे प्रार्थना है कि किसी सूचना की सच्चाई की जांच किए बगैर कोई भी, किसी तरह की टिप्पणी ना करें। 
 
उन्होंने लिखा, मैं कानून का पालन करने वाली भारतीय और पिछले 29 सालों से काम करने वाली प्रोफेशनल महिला हूं। लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है और मैंने कभी किसी का भरोसा नहीं तोड़ा है। ऐसे वक्त में आप मेरे और मेरे परिवार के अधिकारों का सम्मान करें और इस समय हमें अकेला छोड़ दे। सत्यमेव जयते।
 
बता दें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं इस मामले में क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर चुकी है। शिल्पा का कहना था कि उनके पति पोर्न नहीं, एरोटिक फिल्में बनाते हैं।
 

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख