Hanuman Chalisa
✕

शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी की टूटी टांग, बोलीं- 6 हफ्तों तक अब कुछ नहीं...

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2022 (17:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ धमाकेदार एक्शन करती नजर आ रही थीं। वहीं रोहित शेट्टी शूट कर रहे थे। 

 
वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस को धक्का लग सकता है। दरअसल, इस सीरीज की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी की टांग टूट गई है। अब उन्हें 6 हफ्तों तक बेड रेस्ट करना पड़ेगा।
 
तस्वीर में शिल्पा शेट्टी व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके बाएं पैर पर नी इमनोबलाइजर चढ़ा हुआ है। वह अपने दोनों हाथों से विक्ट्री साइन बनाती दिख रही हैं। हालांकि चोट लगने के बाद भी शिल्पा के चेहरे पर स्माइल है। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'वो कहते हैं न कि रोल कैमरा एक्शन- ब्रेक ए लेग! मैंने इस कहावत को बिल्कुल शाब्दिक रूप से ले लिया। 6 हफ्तों तक अब कुछ नहीं कर पाउंगी, लेकिन जल्द ही और भी बेहतर होकर वापस आउंगी। तब तक दुआ में याद रखिएगा, दुआ हमेशा काम करती है।
 
शिल्पा की इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। मनीष मल्होत्रा ने लिखा, 'Get well soon.' सोफी चौधरी ने लिखा, 'ओएमजी!! सुपरवुमन शिल्पा जल्द ठीक हो जाएं।'

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख