dharma sangrah

'मी टू' के बजाय 'यू टू' हैशटैग होना चाहिए : शिल्पा शेट्टी

Updated: रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (15:51 IST)
मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने रविवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि जब महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बात करें लेकिन 'मी टू' हैशटैग के साथ नहीं बल्कि 'यू टू' के साथ, क्योंकि इसमें कसूरवार पुरुष हैं। शिल्पा ने 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर के कथित उत्पीड़न के बारे में बात करने के लिए तनुश्री दत्ता की सराहना की और कहा कि इससे एक अभियान की शुरुआत हुई है।
 
 
शिल्पा ने कहा कि किसी भी परिवेश में कलाकारों व उद्यमियों के लिए काम करने का माहौल सुरक्षित होना चाहिए। यह एक शर्त होनी चाहिए। तनुश्री दत्ता ने जो अभियान चलाया है उसमें मैं एक महिला और एक इंसान के तौर पर उनके साथ हूं, क्योंकि ऐसी चीजों को दबा दिया जाता है। पाटेकर ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से इंकार किया है।
 
शिल्पा ने कहा कि महिलाओं को कमजोर महसूस या अपने आपको कसूरवार नहीं ठहराना चाहिए बल्कि आज के समय में मजबूत रहना चाहिए। हम नहीं जानते कि क्या चल रहा है लेकिन इससे एक अभियान की शुरुआत हुई है। लोगों ने सहा है। अब समय आ गया कि महिलाएं जाग गई हैं और उन्होंने कमान संभाल ली है। हैशटैग 'मी टू' नहीं हो सकता बल्कि यह पुरुषों के लिए 'यू टू' होना चाहिए।
 
शिल्पा यहां स्केचर्स मुंबई वॉकाथन में बोल रही थीं। अभिनेत्री ने कहा कि वे इसलिए फिट नहीं रहना चाहतीं, क्योंकि वे अभिनेत्री हैं बल्कि वे फिटनेस उत्साही हैं। उन्होंने इसके लिए अपने पिता का आभार जताया। (भाषा)

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख