dharma sangrah
✕

क्वीन के निर्देशक विकास बहल को लेकर कंगना का खुलासा, शूटिंग के वक्त करते थे शर्मनाक हरकतें

Updated: रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (09:13 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि ‘क्वीन’ फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था।
 
अभिनेत्री का यह बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’की एक महिला कर्मचारी द्वारा फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप फिर से लगाए जाने के बाद आया है।
 
'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया। बहल पहले फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंतेना के साथ साझेदार थे।
 
हफपोस्ट इंडिया में हाल ही में छपे एक आलेख में महिला ने अपने आरोपों को दोहराते हुए उस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की थी।
 
कंगना ने एक बयान में कहा कि ‘मैं पूरी तरह से उस पर (महिला) विश्वास करती हूं। हम जब 2014 में ‘क्वीन’फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त शादीशुदा होने के बावजूद बहल मेरे सामने यह शेखी बघारते थे कि वे रोज-रोज एक नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं। 
 
रनौत ने कहा कि हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था। फिल्म निर्माता हंसल मेहता और पटकथा लेखक अपूर्व असरानी फिल्म उद्योग के ऐसे लोगों में शामिल हैं जिन्होंने विकास बहल की निंदा की है।

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख