मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. क्या शिबानी दांडेकर हैं प्रेग्नेंट, फोटो देखकर फैंस ने कही बात
Written By
Last Updated : मंगलवार, 1 मार्च 2022 (12:10 IST)

क्या शिबानी दांडेकर हैं प्रेग्नेंट, फोटो देखकर फैंस ने कही बात

Shibani Dandekar
हाल ही में फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर से विवाह रचाया है। यह फरहान की दूसरी और शिबानी की पहली शादी है। दोनों के बीच 4 साल से रोमांस चल रहा था। इस शादी में दोनों के नजदीकी लोग उपस्थित थे। रितिक रोशन खासतौर पर शादी के लिए खंडाला गए थे। फरहान की बेटियां शाक्या और अकीरा ने भी पापा की शादी अटैंड की। 
हाल ही में शिबानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फरहान के साथ फोटो पोस्ट किए हैं। जैसे ही शिबानी ने यह फोटो पोस्ट की वैसे ही फैंस का कहना है कि उनका बेबी बम्प नजर आ रहा है। वे प्रेग्नेंट हैं। संभव है इसीलिए दोनों ने शादी की हो। 
शिबानी का नया टैटू भी नजर आ रहा है। इस पर उनकी शादी की तारीख XXI-II-XXII रोमन में लिखी है। 
ये भी पढ़ें
लॉक अप शो के शुरू होते ही पायल रोहतगी और कंगना रनौट में हुई नोकझोंक