Hanuman Chalisa
✕

'शहजादा' के लिए रोहित धवन ने बनाया खास प्लान, कार्तिक आर्यन को 6 महीने के लिए किया ब्लॉक

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (15:31 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए यह साल काफी व्यस्त रहा है। अभिनेता ने कई फिल्में साइन की है और साल की अपनी पहली रिलीज के लिए तैयार हैं। कार्तिक जो इन दिनों फिल्म 'धमाका' का प्रमोशन प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ वह अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' पर भी काम कर रहे हैं। 

 
सूत्रों ने साझा किया, रोहित धवन फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाना चाहते हैं। गोरेगांव के फिल्म सिटी में बड़े पैमाने पर सेट बनाया गया है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने साझा किया, कार्तिक एक बिल्कुल अलग लुक में नज़र आएंगे जो हमने पहले नहीं देखा है। 
 
कोई भी चीज़ लीक न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सेट पर सुरक्षा कड़ी रखी गई है। अभिनेताओं सहित सभी से कहा गया है कि वे फोटो क्लिक न करें और सोशल मीडिया या कहीं भी पोस्ट न करें। निर्देशक का लक्ष्य लगातार शूटिंग शेड्यूल करना है और इसलिए अभिनेता 6 महीने तक लगातार ऑनबोर्ड रहने का विचार कर रहे है। वर्तमान में शहर के लिए एक व्यापक शेड्यूल की योजना बनाई गई है और उसके बाद टीम दिल्ली का रुख करेगी।
 
हाल ही में कार्तिक की फिल्म धमाका से प्रशंसकों के लिए धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जिसके बाद अभिनेता सीधे शहजादा की शूटिंग के लिए रवाना हो गए। अभिनेता शहजादा की शूटिंग और धमाका के प्रमोशन पर एक साथ काम कर रहे हैं। कार्तिक की फिल्मों की लंबी सूची में धमाका, कैप्टन इंडिया, फ्रेडी, भूल भुलैया 2 और शहजादा शामिल हैं।
 

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख